{"_id":"6894fd1cb40c5413320662a6","slug":"cancer-clinic-started-treatment-will-be-available-in-opd-of-medical-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149966-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कैंसर क्लीनिक हुआ शुरू, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मिलेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कैंसर क्लीनिक हुआ शुरू, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मिलेगा उपचार
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर क्लीनिक का उद्धाटन करते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर। स्रोत: मेडि
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कैंसर क्लीनिक का बृहस्पतिवार को उद्घाटन हो गया। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने फीता काटने के बाद कहा कि अब मरीजों को यहीं पर आसानी से उपचार मिल सकेगा।
मोहल्ला अजीजगंज स्थित मेडिकल कॉलेज में अब तक कैंसर रोगियों का उपचार नहीं होता था। इस बीच कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.राशिका सचान को यहां तैनात किया गया। तब यहां ओपीडी में कमरा नंबर 18 में कैंसर क्लीनिक को शुरू करने की तैयारी हुई। बृहस्पतिवार को सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार व सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सीएमएस डॉ.नैपाल सिंह, डॉ.एमपी गंगवार, दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
जन औषधि स्टोर का उद्घाटन
मंत्री जेपीएस राठौर ने मेडिकल कॉलेज व मदनापुर, कांट, ददरौल, कटरा, जलालाबाद, भावलखेड़ा, सिंधौली, निगोही, बंडा और तिलहर में प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन किया। स्टोर के मालिक आशीष गुप्ता, दीपक पुरी आदि मौजूद रहे। संवाद
--
भाजपा ने स्थापित किया कानून का राज : जेपीएस
जलालाबाद्। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को अराजकता के माहौल से निकालकर कानून का राज स्थापित किया है। मुख्यमंत्री की सजगता के चलते आज प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।
सहकारिता मंत्री करीब छह करोड़ की धनराशि से ब्लाॅक क्षेत्र में कराए गए विकास से जुड़े विभिन्न 90 कार्यों का लोकार्पण करने के बाद ब्लाॅक परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार मे वन डिस्ट्रिक वन माफिया का फार्मूला लागू था।
आज प्रदेश की स्थितियां पूरी तरह बदल गईं हैं। सरकार माफिया को मिट्टी मे मिलाने का कार्य कर रही है। गंगा एक्सप्रेस वे और औद्योगिक गलियारा बनने के बाद क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत मे अच्छा कार्य करने वाले पांच प्रधानों को सम्मानित किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 91 तथा मुख्यमंंत्री आवास योजना के 334 लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी तथा ब्लाॅक परिसर में हरिशंकर पौध का रोपित किया। इससे पहले सहकारिता मंत्री को ब्लाॅक प्रमुख के पति अमित सिंह ने चांदी का मुकुट भेंट किया।
ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह ने उन्हे शंकर भगवान की प्रतिमा भेंट की। प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महामंत्री अनिल गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व विधायक शरदवीर् सिंह, जिला मंत्री रमाकांत मिश्रा, विनय शर्मा, राजेश वर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह भन्नू आदि मौजूद रहे।