{"_id":"578682af4f1c1b506213d9c4","slug":"cadets-lessons-in-personality-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने पढ़ा व्यक्तित्व विकास का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स ने पढ़ा व्यक्तित्व विकास का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 बटालियन में चल रहे यूपी ग्रुप के एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में मनोवैज्ञानिक डॉ. संगीता सिंह ने व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी समाज को प्रभावी तथा शक्तिशाली बनाने के लिए व्यक्तित्व का रचनात्मक विकास आवश्यक होता है।
थल सेना और गणतंत्र दिवस परेड के लिए कैडेट्स का चयन करने को चल रहे शिविर में जीएफ कॉलेज की मनोविज्ञान प्रवक्ता डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व एक व्यापक अवधारणा है। विकास की किसी भी अवस्था में व्यक्ति का समग्र व्यवहार ही उसका व्यक्तित्व होता है। व्यक्तित्व को प्रभावित करने के लिए आनुवंशिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ये तीन कारण होते हैं। समायोजन करने की क्षमता, आत्म सम्मान, आत्म विश्वास, नैतिकता का विकास, सकारात्मक विचार, इच्छा शक्ति, ईमानदारी, दूरदर्शिता आदि तत्व व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि समृद्धि पाने के लिए शक्तिशाली देश आवश्यक है और देश को शक्तिशाली बनाने में युवाओं को बहुत बड़ा योगदान होता है।
उन्होंने कैडेट्स का आह्वान किया कि वह देश को विकास में अपनी महती भूमिका तय करें और उसे निष्ठापूर्वक निभाएं। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट मेजर सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बालिकाएं जितना शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, देश उतना ही प्रगति पथ पर अग्रसर होगा। कैंप की गतिविधियों का संचालन कर्नल बलराज सरदाना ने किया। प्रशिक्षण में लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय, कैप्टन ज्योति चौधरी, सूबेदार मेजर भारत सिंह, बीएचएम राजूराय, ट्रेनिंग जेसीओ प्रेमसिंह, मेजर अनिल मालवीय, लेफ्टिनेंट अनिलेश सिंह, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश सिंह, सीएचएम रमेश कुमार, जेसीओ सूबेदार मनीराम आदि का योगदान रहा।