फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   caa alert in shahjahanpur

अलर्ट:: चौराहों पर बढ़ाई गई चौकसी, रूट मार्च पर निकल रहे डीएम-एसपी

Fri, 28 Feb 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
caa alert in shahjahanpur
शाहजहांपुर। सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा और होली को लेकर जिले में पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में चीता मोबाइल गश्त कर रही है। वहीं, खुफिया विभाग ने भी खुराफातियों को चिह्नित कर उनकी सूची पुलिस को सौंप दी है। अब तक 1500 लोगों को मुचलके में भी पाबंद किया जा चुका है। शहर के प्रमुख चौराहों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में अलर्ट के चलते सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी नजर आई। जजी कचहरी गेट संख्या दो के पास दमकल यूनिट की एक गाड़ी को सुबह से ही लाकर खड़ा कर दिया गया है। कचहरी परिसर में भी निगरानी बढ़ाने के साथ ही सघन चेकिंग कर लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। खिरनी बाग चौराहे पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी। वहीं अंटा चौराहे के पास भी होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस कर्मी संयुक्त रूप से ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। बेरी चौकी गेट पर सफेद रंग की पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। बाइक से चीता मोबाइल भी किला, चौक, बिजलीपुरा, मिशन तिराहा, सराय काइयां आदि संवेदनशील इलाकों में घूमती नजर आई। मिशन तिराहे पर भी होमगार्ड स्थिति संभाले हुए थे तो वहीं केरूगंज तिराहे के पास होमगार्ड और पुलिस कर्मचारी हर आने-जाने पर नजर रखे हुए थे। राजघाट चौकी पर होमगार्ड ड्यूटी पर थे तो वहीं अजीजगंज चौकी बरेली मोड़ पर भी होमगार्ड और पुलिस कर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। इधर, शहर में घंटाघर, लाल इमली चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, अशफाकनगर तिरहे पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

चिह्नित किए जा रहे असामाजिक तत्व
होली पर्व पर किसी तरह का खलल न पड़े, इसलिए एसपी ने असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बीट के सिपाहियों को लगाया गया है। अब तक पुलिस लगभग 1500 लोगों को मुचलका पाबंद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में ठहरने वालों पर भी नजर
खुफिया विभाग के जरिये जानकारी जुटाई जा रही है कि शहर में आकर ठहरने वाले लोग कौन और कहां के हैं। ऐसे लोगों की आईडी चेक करने के बाद ही उन्हें होटल में ठहराने के लिए कहा गया। इसके लिए होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
लाट साहब के जुलूस को लेकर डीएम-एसपी ने संभाली कमान
शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर भी पुलिस-प्रशासन बेहद सतर्क है। शहर का माहौल भांपने के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने खुद कमान संभाली है। बुधवार को दोनों अफसरों ने पुलिस टीम के साथ रूट मार्च कर शहर जनता से बातचीत की। वहीं, बृहस्पतिवार देर शाम को अशफाकनगर क्षेत्र से निकलने वाले लाट साहब जुलूस को लेकर अफसरों ने रूट का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
शांति कमेटी की बैठकों का दौर शुरू : हालांकि शहर का मिजाज गंगा-जमुनी तहजीब का है और अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की दोस्ती की मिशालें भी दी जाती है। फिर भी दिल्ली में जिस तरह से चंद लोगों ने माहौल को गंदा कर दिया है। उस स्थिति को देखते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने को कहा है। इसके साथ ही शांति कमेटी की बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है, जिसमें लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है।

त्योहार के मद्देनजर पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। - दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed