{"_id":"688492075e6993e0d9090b7a","slug":"bulldozer-runs-on-illegal-house-and-shop-in-shahjahanpur-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तालाब की जमीन पर बने मकान-दुकान पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तालाब की जमीन पर बने मकान-दुकान पर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली
Sat, 26 Jul 2025 02:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:26 PM IST
सार
शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। यहां तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान व दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
बुलडोजर से की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकान और दुकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। यहां पर पहले ही बिजली कनेक्शन कटवा दिए गए थे। लोगों ने जमीनें अपनी बताते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
हथौड़ा बुजुर्ग गांव में ग्राम समाज का तालाब है। तालाब की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर मकान और दुकान बनवा लीं। इस संबंध में प्रशासन ने कब्जेदारों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बावजूद कब्जा न छोड़ने पर प्रशासन ने 18 जुलाई को बिजली कनेक्शन कटवा दिए थे। जमीन जल्द खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद लोगों ने अपना कब्जा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बदायूं हादसा: कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा... लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले
विज्ञापन
शनिवार को सदर एसडीएम संजय पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुलडोजर से मकान-दुकान तुड़वाने शुरू कर दिए। इस दौरान लोगों ने कहा कि वे लोग यहां पर दशकों से रह रहे हैं। सिविल कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है। लोगों को समय दिया जाना चाहिए, लेकिन अफसरों ने उनकी नहीं सुनी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन