{"_id":"685d34f9b080a1ba8c08a65a","slug":"bulldozer-runs-on-house-built-on-the-side-of-the-highway-in-khutar-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: खुटार में हाईवे किनारे बने मकान पर चला बुलडोजर, एनएचएआई के अफसरों ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: खुटार में हाईवे किनारे बने मकान पर चला बुलडोजर, एनएचएआई के अफसरों ने की कार्रवाई
Thu, 26 Jun 2025 05:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:25 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार में लखनऊ पलिया हाईवे पर एक मकान को एनएचएआई और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से ढहा दिया गया। मकान बंद पड़ा था।
विज्ञापन
बुलडोजर से गिराया गया अवैध निर्माण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखनऊ-पलिया हाईवे पर शाहजहांपुर से खुटार तक निर्माण कार्य चल रहा है। खुटार में मैलानी रोड पर हाईवे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास लखीमपुर के कस्बा मैलानी निवासी अमित सहगल और गोला के विकास चौराहा निवासी रतन रस्तोगी का मकान बना हुआ है। बुधवार को एनएचएआई के जेई यशवंत सिंह, नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी, भूमि अधिग्रहण अधिकारी कार्यालय के अमीन अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अमित सहगल का मकान बंद मिला। दूसरे मकान के स्वामी रतन रस्तोगी को अधिकारियों ने बताया कि उनका मकान हाईवे की भूमि पर बना है। मकान नहीं तोड़े जाने से ओवरब्रिज का निर्माण रुका हुआ है। नायब तहसीलदार ने बताया कि दोनों मकान स्वामियों को पांच माह पूर्व भी नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने मकान नहीं तोड़े, इस कारण आज कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इसके बाद अमित सहगल के बंद पड़े नवनिर्मित मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया। रतन रस्तोगी ने मकान न ढहाए जाने की गुजारिश करते हुए खुद की मकान तोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। नायब तहसीलदार ने रतन रस्तोगी को पांच दिन का समय देते हुए मकान तोड़कर मलबा हटा लेने को कहा।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि मकान तोड़कर मलबा नहीं हटाया गया तो जेसीबी से मकान ढहा दिया जाएगा। अमित सहगल नोएडा में नौकरी करते हैं। उनका पक्ष जानने के लिए कॉल की गई लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण उनसे बात नहीं हो सही है।