{"_id":"614e2cb38ebc3e00be176df0","slug":"bull-attack-shahjahanpur-news-bly460763228","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैल के हमले से फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैल के हमले से फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव बछियानी निवासी पट्टे (65) शुक्रवार को गांव में स्थित खेत पर धान की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। खेत में गांव के के किसी शख्स के बैल चर रहे थे। उसी दौरान बैल ने बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। परिजन उनको इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पट्टे अपनी पत्नी जुबना देवी और दो बेटों 40 वर्षीय नत्थूलाल और 25 वर्षीय काशीराम के साथ रहते थे। उनके पास ढाई एकड़ खेती है। पत्नी जुबना ने बताया कि पति पट्टे फावड़ा लेकर फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। खेत में बैल चर रहे थे। तभी बैल ने पट्टेे पर हमला करके घायल कर दिया।
खेत में अन्य ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर परिजन ने घायल हालत में बुजुर्ग को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ पुवायां बीएस वीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की मौत बैल के हमले से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद