फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bride side was shocked to see the jewellery and said all this is fake in Shahjahanpur

बरात में मारपीट: जेवर देख दुल्हन पक्ष के उड़े होश, कहा- ये सब नकली माल; शादी से किया इनकार

Thu, 19 Feb 2026 09:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 09:50 AM IST
सार

शाहजहांपुर में नकली जेवर लाने का आरोप लगाकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे बरात में बवाल हो गया। वर और वधू पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट भी हुई। मौके पर पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। 

विज्ञापन
bride side was shocked to see the jewellery and said all this is fake in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के गांव रौसर कोठी में सोमवार की रात वैवाहिक समारोह के दौरान वर-वधू पक्ष के बीच दुल्हन को चढ़ावे के लिए लाया गया जेवर नकली होने का आरोप लगाया गया। इससे शादी समारोह में हंगामा खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना रामचंद्र मिशन पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन यहां भी दोनों पक्षों में बहसबाजी हुई। फिलहाल, पुलिस ने दूल्हे का शांतिभंग में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच शादी में किए गए खर्च को वापस करने के लिए मंगलवार को देर शाम तक वार्ता चली। 

यह भी पढ़ें- UP: बैंडबाजा न बराती, दो IAS सादगी से बने जीवनसाथी; बरेली की बेटी ने मसूरी के बेटे से अलवर में की कोर्ट मैरिज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर देखकर उड़े दुल्हन पक्ष के होश 
दरअसल गांव रौसर कोठी में अल्हागंज से बरात आई थी। जयमाल से पहले वर पक्ष की ओर से लाया गया जेवर दुल्हन को पहनाने के लिए दिया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जेवर देखे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेवर नकली हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। वधू पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

दूल्हे का शांतिभंग के आरोप में चालान 
सूचना पर एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने का प्रयास करने पर भी दोनों पक्षों में विवाद नहीं थमा तो पुलिस उन्हें थाने ले गई। विवाद शांत नहीं होते देख पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच खर्च की रकम को वापस करने के मुद्दे पर वार्ता हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed