फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bride run away

शादी के पांच घंटे बाद दुल्हन नकदी, जेवर लेकर फरार

Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
bride run away
पुवायां (शाहजहांपुर)। शादी के बाद दुल्हन के जेवर लेकर फरार होने का एक और मामला सामने आया है। पुवायां इलाके में शादी के करीब पांच घंटे बाद दुल्हन नकदी और जेवर समेटकर गायब हो गई। ससुराल वालों के काफी तलाशने के बावजूद देर शाम तक दुल्हन का कुछ पता नहीं चल सका। शादी कराने वाले भी अपने घर से फरार हैं।
विज्ञापन

ग्राम जेबां निवासी एक महिला ने बताया कि उसके देवर की शादी नहीं हुई थे। पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी युवक और मूड़ा गांव के उसके साथी ने महिला से उसके देवर की शादी कराने की बात कही थी। शादी के बदले 30 हजार रुपये खर्च करने को कहा। हामी भरने पर आरोपी युवक महिला और उसके देवर को अपने साथ फर्रुखाबाद ले गए। वहां उन्होंने महिला से 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दोनों युवक अपने साथ एक युवती को पुवायां लाए। साथ में महिला और उसका देवर भी थे। शुक्रवार 12 मार्च की शाम पुवायां के देवस्थान मंदिर महिला के देवर से युवती की शादी करा दी गई। इसके बाद महिला व उसका देवर दुल्हन को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

घर पहुंचने के करीब पांच घंटे बाद रात लगभग दस बजे दुल्हन अचानक गायब हो गई। इसका पता लगने पर महिला व उसके परिवार के लोग घंटों तलाशते रहे, लेकिन दुल्हन का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने शादी कराने वालों से संपर्क किया गया तो उन्होंने दुल्हन को तलाश करने का आश्वासन दिया। शनिवार को पीड़ित महिला व उसका देवर पुवायां कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस आरोपियों के घर गई, लेकिन आरोपी मिले नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कराने का झांसा देकर ठगी का धंधा जोरों पर
पुवायां। अधिक आयु के ऐसे लोग जिनकी शादी नहीं होती है, उनको शादी का झांसा देकर ठगी करने वालों के कई गिरोह सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले खुटार के गांव छापाबोझी के एक युवक की 70 हजार रुपये लेकर शादी कराई गई थी। शादी के बाद दुल्हन नकदी, जेवर समेट कर गायब हो गई थी। अब पुवायां में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। शादी कराने वाले गिरोह के लोग शादी के बाद रात में दुल्हन के घर से कुछ दूर बाइक से मौजूद रहते हैं और दुल्हन के घर से निकलने के बाद बाइक से लेकर गायब हो जाते हैं।

पुलिस की लापरवाही से ठगों के हौसले बुलंद
पुलिस ठगी के ज्यादातर मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है। इससे पहले छापाबोझी गांव के एक युवक से शादी कराने के नाम पर 70 हजार रुपये ठग लिए थे। लखीमपुर के पलिया कस्बे की एक युवती से शादी भी कराई थी, जो बाद में जेवर लेकर फरार हो गई थी। ऐसे मामलों में कई लोग बदनामी के डर से रिपोर्ट भी नहीं लिखाते हैं।
जेबां की महिला ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुंवर बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed