फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   boyfriend commits suicide two days before his girlfriend wedding In Shahjahanpur

जुदाई के डर से झूल गया सूली: प्रेमिका की शादी से दो दिन पहले प्रेमी की आत्महत्या, दे चुका था 65 हजार के गिफ्ट

Sun, 30 Jun 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कलान (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलान (शाहजहांपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

गांव सुरतपुर कठिगरा निवासी रघुवीर का 16 वर्षीय पुत्र गौरव गाड़ी चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से घर नहीं लौटा था। रविवार को उसका शव फंदे से लटका देखकर ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। 

विज्ञापन
boyfriend commits suicide two days before his girlfriend wedding In Shahjahanpur
प्रेमी ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका की शादी से दो दिन पहले प्रेमी का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने युवती के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

गांव सुरतपुर कठिगरा निवासी रघुवीर का 16 वर्षीय पुत्र गौरव गाड़ी चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से घर नहीं लौटा था। रविवार को उसका शव फंदे से लटका देखकर ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। मृतक की मां कमलेश ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया, गौरव का मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जुलाई को बरात आनी है। बताया कि युवती को शादी के लिए उसने 65 हजार रुपये के उपहार खरीदकर भी दिए थे। आरोप है कि युवती ने अपनी छोटी बहन से शादी कराने का झांसा दिया था।
मृतक की मां ने युवती के परिजनों पर फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रभास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed