फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Both the parties showed documents in Sunasirnath land case

Shahjahanpur News: सुनासिरनाथ जमीन प्रकरण में दोनों पक्षों ने दिखाए कागजात

Tue, 05 Aug 2025 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Both the parties showed documents in Sunasirnath land case
पुवायां। बंडा के सुनासिरनाथ शिव मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत के मामले में मंगलवार को सभी पक्षों ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

सुनासिरनाथ शिव मंदिर के महंत रमेश गिरि और पुजारी सर्वेश गिरी ने 31 जुलाई को डीएम को पत्र देकर शिव मंदिर के साथ ही जय कायमखेड़ा, मेला का खेड़ा, मेला स्थल के साथ ही श्री स्वामी गौरी शंकर सालिगराम महाराज मेला सुनासिरनाथ के नाम दर्ज भूमि पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

रविवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक ने बंडा थाने में दोनों पक्षों से वार्ता की थी और मंगलवार को अपने अपने कागजात लेकर एसडीएम कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। मंगलवार को दोनों पक्षों ने अपने कागजात प्रस्तुत करने के साथ ही बयान भी दर्ज कराए। उन्होंने महंत के आरोपों को निराधार बताया। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया है। 146 एकड़ जमीन बताई जा रही थी, जो गलत है। जमीन लगभग 20 एकड़ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed