फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body pain along with fever, chikungunya like symptoms are found in patients

Shahjahanpur News: बुखार के साथ शरीर में दर्द, मरीजों में चिकनगुनिया जैसे लक्षण मिल रहे

Wed, 21 Aug 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Body pain along with fever, chikungunya like symptoms are found in patients
शाहजहांपुर। बुखार के साथ मच्छरजनित रोगों से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। तेज बुखार के साथ मांसपेशियों में दर्द की समस्या लेकर मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो बहुत से मरीजों में चिकनगुनिया जैसे लक्षण आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

बाढ़ आने के बाद रुक-रुककर बारिश होने से जलभराव की स्थिति बनने से मच्छरजनित रोग बढ़ने लगे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में बुखार के मरीज उमड़ रहे हैं। इसी तरह पीएचसी-सीएचसी पर बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि वर्तमान में 269 मलेरिया के रोगी आंकड़ों में दर्ज है। स्वास्थ्य इकाइयों पर रोजाना तीन हजार लोगों की जांच की जा रही है। वहीं चिकनगुनिया जैसे लक्षण वाले मरीज भी सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सौ डिग्री फारेनहाइट से ज्यादा बुखार के साथ मांसपेशियों में दर्द चिकनगुनिया के लक्षण हैं।
विज्ञापन

--------------
ये बरतें सावधानी

-दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं।
-मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करें।
-अनुपयोगी वस्तुओं में पानी एकत्र न होने दें।
-पानी की टंकी पूरी तरह से ढककर रख दें।
-पूरी बांह की कमीज और पैंट पहनें।
-घर और कार्यस्थल के आस-पास पानी जमा न होने दें
-कूलर, गमले आदि को सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं।
----------
ये हैं चिकनगुनिया के लक्षण
--शरीर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द होना।
-प्लेट्सलेट्स कम होने लगते हैं।

-शरीर में काफी कमजोरी होने लगती है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed