फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of missing woman found hanging from a tree in Jarmano

Shahjahanpur News: जारमानो में पेड़ से लटका मिला लापता महिला का शव

Thu, 22 Aug 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found hanging from a tree in Jarmano
पुवायां। रक्षाबंधन की सुबह से लापता महिला का शव जारमानो गांव के पास खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने अभी किसी पर काेई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव राजापुर बेनी निवासी रजनीश कुमार सात वर्ष से जारमानो में अपने बहनोई रामदीन के घर रह रहे हैं। रक्षाबंधन की सुबह रजनीश की पत्नी छोटी बिटिया (34) लापता हो गई थीं। काफी तलाश करने पर भी उनका पता नहीं चला। इस पर रजनीश ने 20 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का पता लगवाने की मांग की थी।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर कुछ लोगों ने महिला का शव खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से फंदे से लटकता देखा। रजनीश ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त पत्नी छोटी बिटिया के रूप में की। शव के घुटने जमीन पर टिके थे। सूचना पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया और रजनीश के साथ ही उसके रिश्तेदारों से भी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। छोटी बिटिया की शादी 16 वर्ष पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। जिला मुख्यालय से पहुंची फील्ड यूनिट ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

महिला का शव लटका मिला था। पोस्टमाॅर्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed