{"_id":"6a5d2df76111de2c4007b549","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-sablapur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-179407-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सबलापुर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सबलापुर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
पुवायां के गांव सबलापुर की पूजा देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव सबलापुर निवासी अमित कुमार की 29 वर्षीय पत्नी पूजा देवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उनका शव कमरे के कुंडे में दुपट्टे से लटका मिला है।
शनिवार रात पूजा देवी ससुराल के लोगों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चली गई थीं। रविवार सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने जाकर देखा तो पूजा देवी का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। शोरशराबा होने पर पड़ोस के कई लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना पाकर पूजा देवी के पिता सिंधौली के गांव सहोरा निवासी मुन्नालाल भी पहुंचे। मुन्नालाल ने बताया कि उन्होंने पूजा की शादी नौ वर्ष पहले अपने भांजे अमित कुमार के साथ की थी। अमित एक माह पूर्व मजदूरी पर धान की रोपाई करने हरियाणा गए थे। पूजा की मौत की सूचना पर अमित हरियाणा से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
पूजा देवी के मायके और ससुराल के लोग कार्रवाई नहीं चाहते थे। इस कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन गांव के किसी व्यक्ति ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं, लेकिन शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजनों और मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद