{"_id":"62c9bbce9631a52a6c4a58d8","slug":"boat-overturned-in-ramganga-river-at-kolaghat-in-shahjahanpur-everyone-safe-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: कोलाघाट पर एक बार फिर नाव पलटी, सभी बोट सवार सुरक्षित, पानी कम होने से बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: कोलाघाट पर एक बार फिर नाव पलटी, सभी बोट सवार सुरक्षित, पानी कम होने से बाल-बाल बचे लोग
Sat, 09 Jul 2022 11:03 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर।
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:03 PM IST
सार
कोलाघाट पर रामगंगा नदी में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर यात्रियों से भरी निजी मोटर बोट पलट गई। हादसे के समय नाव में दस-बारह सवारियां थीं और कई बाइक लदी हुईं थीं। कुछ यात्रियों का सामान नदी में डूब गया। हालांकि सारे यात्री पानी कम होने के कारण खुद ही नदी से बाहर आ गए।
विज्ञापन
नदी से बाइकों को निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कोलाघाट पर रामगंगा नदी में नाव पलट गई। गनीमत रही कि नदी में पानी कम होने की वजह सारे यात्री खुद ही बाहर आ गए। नाव पर सवारियों के अलावा कई बाइक भी लदी हुईं थीं।
विज्ञापन
कोलाघाट पर रामगंगा नदी में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक बार फिर यात्रियों से भरी निजी मोटर बोट पलट गई। हादसे के समय नाव में दस-बारह सवारियां थीं और कई बाइक लदी हुईं थीं। कुछ यात्रियों का सामान नदी में डूब गया। हालांकि सारे यात्री पानी कम होने के कारण खुद ही नदी से बाहर आ गए।
विज्ञापन
पैंटून पुल हटाए जाने के बाद यहां पर सिर्फ निजी मोटर बोट नदी पार करने का साधन रह गईं हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोलाघाट पुल टूटने के बाद जलालाबाद तहसील से मिर्जापुर कलान वालों का संपर्क टूट गया था। पैंटून पुल के जरिए ही लोगों का आना जाना हो रहा था,लेकिन पैंटून पुल के भी हटाए जाने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन