{"_id":"303e721bec6b442840c4299f114e84fa","slug":"board-exam-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्हागंज केंद्र पर मिला फर्जी परीक्षार्थी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्हागंज केंद्र पर मिला फर्जी परीक्षार्थी, रिपोर्ट
शाहजहांपुर/अल्हागंज।
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को अल्हागंज में केंद्र व्यवस्थापक ने सुबह की पाली में हाई स्कूल के एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया। पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं, डायट प्राचार्य ने जलालाबाद में इंटर के एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन के साथ पकड़कर बुक कर दिया।
बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल गणित और गृहविज्ञान तथा द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान, व्यापार संगठन एवं पत्र व्यवहार तथा कृषि शस्य विज्ञान का पेपर था। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्हागंज के केंद्र व्यवस्थापक ने हाई के फर्जी परीक्षार्थी के रूप में रघुनंदन पुत्र श्रीपाल निवासी दोषपुर को पकड़ लिया। रघुनंदन किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने रघुनंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इधर, डायट प्राचार्य ने काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में इंटर भौतिक विज्ञान के पेपर में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन के साथ पकड़ लिया और उसे बुक कर दिया।
इसके अलावा बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में महत्वपूर्ण पेपर होने के कारण सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ डीआईओएस ने भी कई केंद्रों पर छापेमारी की, लेकिन किसी को कोई नकलची नहीं मिल सका।