{"_id":"66230a9adb065e17b20a5fe8","slug":"block-public-health-units-will-be-built-at-six-chcs-health-facilities-will-increase-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-117039-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह सीएचसी पर बनेंगीं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, बढ़ेंगीं स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह सीएचसी पर बनेंगीं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, बढ़ेंगीं स्वास्थ्य सुविधाएं
Sat, 20 Apr 2024 05:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की तैयारी है। जिले की छह सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाने की मंजूरी मिली है। यहां मरीजों को भर्ती करने के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी मिलेगी।
जिले में 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 39 पीएचसी पर मरीजों का उपचार किया जाता है, लेकिन गंभीर बीमारियों की चपेट में आने पर मरीजों को शहर ही आना पड़ता है। उनकी दौड़ बचाने के लिए सीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की कवायद की गई है।
शासन के निर्देश पर जिले में कटरा-खुदागंज, मदनापुर, निगोही, मिर्जापुर, ददरौल, बंडा सीएचसी में बीपीएचयू के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। निर्माण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। एक यूनिट पर 64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। डॉक्टरों और कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। निर्माण कब तक पूरा होगा, इसको लेकर अभी अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
————-
पांच ब्लॉकों में कोविड वार्ड किए सुपुर्द
-जिले में ददरौल, खुटार, पुवायां, सिंधौली और निगोही में बने 20 बेड के कोविड वार्ड का कार्य पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि जलालाबाद में वार्ड पूर्ण नहीं हो सका।
—————
-ब्लॉक यूनिट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही उसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
-डॉ. आरके गौतम, सीएमओ