फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blali village set in the uncontested election

गांव बलेली में निर्विरोध निर्वाचन तय

Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
ददरौल।
ददरौल। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Blali village set in the uncontested election
इस ब्लॉक के गांव बलेली में दो लोगों ने प्रधानी में नामांकन किया था। यहां एक का नामांकन रद्द होने से अब मैदान में अकेले बचे प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है। क्षेत्र के कुल 75 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 602 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 815 ने नामांकन किए थे और उनमें से 207 ने नाम वापस ले लिए और छह के नामांकन रद्द हो गए।
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद पूरे ब्लॉक क्षेत्र की जो तस्वीर उभरी है उसके अनुसार, गांव उदयपुर कटैया में दो उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होगी। शाहवाजनगर गांव में नामांकन वापसी के बाद सबसे ज्यादा कुल 21 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। यहां कुल 25 लोगों ने नामांकन किए थे और बाद में चार ने नाम वापस ले लिए। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी गांव महमदपुर आजमाबाद में हैं। तीसरे नंबर पर गांव ददरौल और पथराकच्छ में 16-16 प्रत्याशी मैदान में हैं। चौथे नंबर पर प्रधानी पद के लिए सबसे ज्यादा 13-13 उम्मीदवार लालपुर, मुतिहासा, भरगवां और गोबरसंडा गांव में हैं।
विज्ञापन


कांट के 64 गांवों में प्रधानी के 501 उम्मीदवार
कांट। ब्लॉक के कुल 64 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 501 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। यहां कुल 636 लोगों ने नामांकन किया था और दो का नामांकन रद्द हो गया, जबकि 133 ने नाम वापस ले लिए। क्षेत्र के गांव कादर दादपुर उर्फ लिलथरा और नानकपुर में दो-दो प्रत्याशियों के बीच के सीधी टक्कर होगी, जबकि अन्य 63 में एकाधिक प्रत्याशी होने से कहीं त्रिकोणीय तो कहीं बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति है। सबसे ज्यादा गांव निकरा में 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि भैंसटा कलां, विक्रमपुर और सिसोरी में 14-14 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। ज्यादा प्रत्याशियों के लिहाज से गांव यारपुर, कुइया ई कटैया और मरेना तीसरे नंबर पर हैं। इनमें 13-13 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed