फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU's Indefinite Hunger Strike Suspended Following Talks with SDM and CO

Shahjahanpur News: एसडीएम और सीओ से वार्ता के बाद भाकियू का आमरण अनशन स्थगित

Sun, 22 Mar 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
BKU's Indefinite Hunger Strike Suspended Following Talks with SDM and CO
पुवायां में भाकियू कार्यकर्ताओं को केला ​खिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराते अ​धिकारी। संवाद
पुवायां। डाक बंगला परिसर में दो फरवरी से चल रहा भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट का धरना-प्रदर्शन और सात दिन से जारी आमरण अनशन शनिवार को स्थगित कर दिया गया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

किसान को जमीन पर कब्जा दिलाने और चकमार्गों से कब्जा हटवाने सहित कई समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे थे। शनिवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ ट्रैफिक निष्ठा उपाध्याय, सीओ प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने धरनास्थल पहुंचकर जिलाध्यक्ष भारत सिंह से वार्ता की। अधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को फल खिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। चकमार्गों के कब्जे के मामले में सोमवार को टीमें गठित कर अवैध कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो धरना फिर से शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कहा कि वार्ता के बाद धरना और भूख हड़ताल समाप्त करा दी गई है। समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed