{"_id":"6a00c1ddf378cefe4f0f5d79","slug":"bku-sit-ins-continue-at-two-locations-in-powayan-no-resolution-to-the-issues-in-sight-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-172908-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में दो स्थानों पर चल रहा भाकियू का धरना...नहीं हो पा रहा समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में दो स्थानों पर चल रहा भाकियू का धरना...नहीं हो पा रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन
पुवायां के मंडी में 55वें दिन धरना स्थल पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से पुवायां में दो स्थानों पर धरने चल रहे हैं लेकिन तहसील और पुलिस प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करा पा रहा है।
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव की ओर से दो माह पूर्व एसडीएम को 19 सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई थी। सुनवाई नहीं होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंडी के किसान भवन में धरना शुरू किया। अब धरने को 55 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव चौक पर जाम लगाकर पुतला दहन किया था तो अधिकारियों ने जल्द समस्या समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत किया था। कई बार वार्ता के बाद भी सुनवाई नहीं होने से धरना अब भी चल रहा है।
उधर भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के जिला प्रभारी रमाकांत यादव के नेतृत्व में दो मई को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। समाधान नहीं होने पर उन्होंने डाक बंगला परिसर में छह मई से धरना शुरू कर दिया। रविवार को पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने उनकी सुध लेकर समस्याओं का समाधान कराने की जरूरत नहीं समझी है। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
--
मंडी में चल रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में कुछ समस्याओं का समाधान कराया जा चुका है। डाक बंगला परिसर में चलने वाले धरने के बारे में जानकारी नहीं है। सोमवार को जानकारी कराई जाएगी और वार्ता करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां