फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU Activists Outraged Over Improper Wheat Procurement at Mandi Centers

Shahjahanpur News: मंडी में सेंटरों पर गेहूं खरीद ढंग से न होने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 19 Apr 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
BKU Activists Outraged Over Improper Wheat Procurement at Mandi Centers
पुवायां मंडी में धरना स्थल पर मौजूद भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। मंडी में लगे कई सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने से भड़के भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी आरएमओ का पुतला दहन करने की चेतावनी दी। तब एसडीएम ने फोन पर वार्ता कर किसानों को समझाया और जल्द ही समस्या समाधान कराने की बात कही।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता 17 मार्च से मंडी के किसान भवन में धरना दे रहे हैं। मंडी में एक दर्जन से अधिक गेहूं क्रय केंद्र लगे हुए हैं, लेकिन बारदाने के अभाव में आरएफसी के केंद्रों पर तौल धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन

सात अप्रैल को कार्यकर्ताओं ने आरएफसी के केंद्रों पर प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से गेहूं जलाया था। बावजूद इसके खरीद में कोई सुधार होता नहीं दिखा। क्रय केंद्रों के सामने गेहूं का अंबार लगा दिखाई दे रहा है और किसान तौल कराने के लिए परेशान दिख रहे हैं। इससे नाराज होकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने रविवार को डिप्टी आरएमओ का पुतला दहन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम सदानंद सरोज से फोन पर वार्ता करते हुए किसानों को समझाया और पुतला दहन कार्यक्रम नहीं करने की बात कही। उन्होंने किसानों से कहा कि वह सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता करेंगे और समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और पुतला दहन कार्यक्रम रद्द कर दिया।


डिप्टी आरएमओ का पुतला दहन कार्यक्रम की जानकारी मिली थी। फोन पर वार्ता करके समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। जिस पर कार्यकर्ता मान गए हैं। सोमवार को किसानों से वार्ता की जाएगी। - सदानंद सरोज, एसडीएम, पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed