फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bjp workers will involve in villege and farmars

गांवों और किसानों में रमेंगे भाजपाई

Tue, 02 Feb 2016 08:35 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
bjp workers will involve in villege and farmars
मंगलवार को यहां खत्री धर्मशाला में हुई पार्टी के जिला इकाई की बैठक लेते हुए रुहेलखंड क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने हर ब्लॉक के कम से कम 50 और सामान्य तौर पर 70 गांवों को इस लिहाज से कवर करने को समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने सजग किया कि जिला पंचायत चुनाव में मिली जीत पर इतराने की बजाय इस परफामरमेंस को आगे भी बरकरार रखने के लिए अभी जनता के बीच और ज्यादा काम करना है। केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाएं क्योंकि सूबे में सरकारी तंत्र इसमें अरुचि ले सकता है। संचालन जिला महामंत्री राकेश कुमार मिश्र ने एवं आभार ज्ञापन जिला महामंत्री डीपी सिंह राठौर और सुचित सेठ ने किया। बैठक को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव और पूर्व मंत्री कोविद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र, बलबीर सिंह, मलिखान सिंह लोधी, रमलड़ैते कुशवाहा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सरोज गुप्ता, उमा देवी, संतोष कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजुला बाथम, भाजयुमो अध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, डॉ. रामकुमार अकेला, रश्मि मिश्रा, दिनेश अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



एबीवीपी प्रांतीय कार्यकारिणी में शाहजहांपुर से चार शामिल
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदेश कार्यकारिणी में शाहजहांपुर से चार नए लोगों को शामिल किया है। इनमें आजाद सिंह चौहान, विपिन अग्निहोत्री, शुभम सिंह और परवेंद्र यादव शामिल हैं। अलीगढ़ में संपन्न हुए एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर राय और प्रांत मंत्री योगेंद्र वर्मा ने प्रांतीय कार्यकारिणी में पहले शाहजहांपुर से शामिल रहे रामजी अवस्थी को हटा दिया। प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed