फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP workers demonstrating against dirt

गंदगी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP workers demonstrating against dirt
गंदगी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
होली का त्यौहार सिर पर आ जाने के बावजूद शहर में जहां-तहां बिखरी गंदगी का निस्तारण कर सफाई नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सभी होली स्थलों समेत सड़कों पर सफाई कराने और चूना छिड़काव कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि होली को दो दिन शेष बचने के बावजूद शहर में गंदगी समेटने का अभियान अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इससे त्यौहार के दिन आखत डालने के लिए होली स्थलों पर जाने वालों को गंदगी से कोई असुविधा हुई तो जन सामान्य के रोष को संभालना कठिन हो जाएगा। शहर के कई इलाकों में टंकियों की अरसे से सफाई नहीं होने से लोगो को गंदे पानी की सप्लाई मिल रही है। ज्ञापन में होली स्थलों और लॉट साहब के जुलूस मार्ग पर सफाई की विशेष व्यवस्था कराए जाने, रंग खेलने के बाद जन सामान्य को बिजली नहीं होने पर जेनरेटर से पानी की पर्याप्त आपूर्ति कराने, सभी बिजली खंभों पर खराब लाइटें बदलने, होली के मौके पर केबिल टीवी प्रसारण जारी रखने, मुचलका पाबंदी से संभ्रांत लोगों को मुक्त रखे जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में अजय कुमार, पंकज गुप्ता, अरविंद मिश्रा, आशुतोष आर्य, अभिषेक यादव, विवेक गुप्ता, आशीष गुप्ता, हरिओम गुप्ता, आशीष तिवारी, अमित मिश्रा, रानू गुप्ता, संदेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed