फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP lost in Tilhar and Jalalabad, Puvayan led victory

Shahjahanpur News: तिलहर और जलालाबाद में हारी भाजपा, पुवायां ने दिलाई जीत

Wed, 05 Jun 2024 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
BJP lost in Tilhar and Jalalabad, Puvayan led victory
शाहजहांपुर। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कब्जे के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन गत चुनाव की तुलना में कमजोर रहा। जलालाबाद और तिलहर में तो सपा को भाजपा से ज्यादा वोट मिले हैं। पुवायां ने अकेले दम भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर दी। शहर में दोनों दलों के बीच काफी नजदीकी मुकाबला रहा।
विज्ञापन

जलालाबाद विस क्षेत्र में 202722 लोगों ने मतदान किया था। भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर को 84088 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 103528 वोट हासिल हुए। इसी तरह तिलहर में सपा प्रत्याशी को 96768 और भाजपा प्रत्याशी को 88784 वोट मिले। दोनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मात खानी पड़ी। जलालाबाद से हरिप्रकाश वर्मा और तिलहर से सलोना कुशवाहा भाजपा विधायक हैं। इसके बावजूद पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। कटरा विधानसभा क्षेत्र में 1,83,968 लोगों ने वोट डाला था। इनमें से भाजपा को 85,734 और सपा को 79,208 वोट मिले। वीर विक्रम सिंह प्रिंस कटरा विधायक हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र में नजदीकी मुकाबला देखने को मिला। शहर में 2,01,521 लोगों ने मतदान किया। इनमें से भाजपा प्रत्याशी को 96,786 जबकि सपा प्रत्याशी को 93,603 वोट मिले। यहां पर कद्दावर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधायक हैं। ददरौल में भी भाजपा को लाभ मिला। कुल पड़े 220158 वोटों में से भाजपा को 106866 और सपा को 88399 वोट मिले।
विज्ञापन

----------------------
पुवायां में मिली सबसे बड़ी जीत
पुवायां में भाजपा को सबसे बड़ी जीत हासिल हुई है। यहां पर 2,28,827 लोगों ने वोट डाला था। सपा को केवल 72581 वोट मिले जबकि भाजपा ने 128751 वोट बटोर लिए। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ने 56170 वोटों की बढ़त हासिल की जो कि निर्णायक साबित हुई। चेतराम ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। चेतराम ने 51578 वोटों से सपा के प्रत्याशी को हराया था। लोकसभा चुनाव में उससे भी ज्यादा वोट भाजपा को दिला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed