फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "BJP has been the establishment of self-born

‘स्वाभिमान की स्थापना को हुआ भाजपा का जन्मÓ

Sat, 08 Aug 2015 10:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 08 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
"BJP has been the establishment of self-born
भारतीय जनता पार्टी की पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय विभाग कार्यशाला संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हो गई। कार्यशाला में शाहजहांपुर और पीलीभीत के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल ने पार्टी के इतिहास और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी का जन्म ही राजनीति में भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान स्थापित करने के लिए हुआ। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में एक प्रधान-एक विधान और एक निशान के मुद्दे पर अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि आज भारत के नक्शे में जो कश्मीर दिखाई दे रहा है, उसका श्रेय भाजपा को जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी विधानमंडल दल के नेता एवं नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा की रक्षा करते हुए देशभक्तों ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। इस दौरान पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे। देश की रक्षा के लिए हमने जनसंघ का विलय भाजपा के रूप में देखा और हिम्मत हारे बिना संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते गए और आज कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बताया कि महासदस्यता अभियान से अब तक लगभग 12 करोड़ सदस्य भाजपा से जुड़ चुके हैं। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आंवला के विधायक एवं प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा और कोविद सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान अपनी टीम और क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश गुप्ता आदि के साथ पंजीकरण कार्य में मुस्तैद रहे। पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, क्षमा वर्मा, उमा देवी, मंजुला बाथम, अनुराधा रमानी, सरोज सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत रोली-चंदन के तिलक से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की व्यवस्था में पीलीभीत के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, महामंत्री गुरुभाग सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, श्याम नारायण मिश्र, बाबूराम गुप्ता, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, कार्यशाला संयोजक एवं जिला महामंत्री राकेश मिश्र, डीपी सिंह, नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी, सतेंद्र शुक्ला, आनंद मिश्रा, रमाकांत मिश्र, रामबरन सिंह, पवन सिंह, पंकेश मिश्र, नीरज वाजपेयी, अक्षय तिवारी, डॉ. रागिनी सिंह आदि का योगदान रहा।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक को ही नहीं बुलाया
भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिव प्रताप सिंह ने कार्यशाला में आमंत्रित नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वह पार्टी की विचारधारा में गहरी आस्था रखते हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक को न बुलाना न्याय संगत नहीं है। आज पार्टी में व्यक्तिनिष्ठा, पार्टी निष्ठा पर भारी पड़ रही है।

जगदीश के नेतृत्व में मनाएंगे अग्रसेन जयंती
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति की बैठक में अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

अग्रसेन भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद अग्रवाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष, अमित अग्रवाल को संयोजक, अमित गर्ग को सचिव, संजीता अग्रवाल को महिला प्रकोष्ठ को संयोजक तथा वंदना अग्रवाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक कैलाश नारायण अग्रवाल ने कहा कि समाज के लोग महाराजा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करें और आयोजन को भव्य बनाएं। अशोक अग्रवाल विद्या की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रवि गोयल, अशोक गोयनका, अरविंद अग्रवाल, मनोज गर्ग, हेमा अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार गर्ग, सुरेश सिंघल, सुरेंद्र नाथ अग्रवाल आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed