फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bisalpur defeated the Tilhar team by five runs.

Shahjahanpur News: बीसलपुर ने तिलहर की टीम को पांच रनों से हराया

Fri, 07 Aug 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bisalpur defeated the Tilhar team by five runs.
शहर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर शॉट खेलता बल्लेबाज। संवाद
शाहजहांपुर। बगिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रांति कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बीसलपुर और तिलहर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बीसलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तिलहर की टीम को पांच रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

जीएफ काॅलेज के मैदान पर बीसलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बीसलपुर ने आठ विकेट खोकर 95 रन बनाए। टीम की ओर से सिराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 34 रन बनाए। वहीं मुख्तार ने 12 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

तिलहर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अफरीदी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दो विकेट हासिल किए, जबकि अजीम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलहर की टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज अफरीदी ने 25 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 90 रन पर ऑलआउट हो गई और पांच रन से मुकाबला हार गई। अंपायर की भूमिका अकरम और इकरार ने निभाई। अंत में आभार मयूर खन्ना ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed