{"_id":"6884be299cfc6c697504ab3e","slug":"bikes-collided-head-on-one-kanwariya-died-another-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148985-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आमने-सामने टकराईं बाइकें, एक कांवड़िये की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आमने-सामने टकराईं बाइकें, एक कांवड़िये की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
अशोक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मोहम्मदी रोड पर हुए हादसे में घायल बाइक सवार दो कांवड़ियाें में एक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के मंसूरनगर गांव निवासी 42 वर्षीय अशोक कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की दिन में करीब तीन बजे वह साथी अक्षय के साथ बाइक से छिबरामऊ स्थित राजघाट पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कांवड़ में गंगाजल भरा।
इसके बाद बाइक से दाेनों छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए चल दिए। रात करीब साढ़े आठ बजे लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में मोहम्मदी रोड पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों कांवड़ियों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों कांवड़ियों को पसगवां सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने चेकअप कर अशोक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे कांवड़िये अक्षय को उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मृतक के साले रामू का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी आशा, चार बेटी व एक बेटा सभी गुमसुम हो गए हैं। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया।
--
बाइकाें की टक्कर में बच्चों समेत तीन लोग गंभीर घायल
मीरानपुर कटरा। आलमपुर मार्ग पर शनिवार को सुबह बच्चों के साथ दवा लेकर लौट रहे कंकलिया गांव के अमरेश सिंह की बाइक में घर जा रहे आलमपुर निवासी राम अवतार की बाइक से टक्कर लग गई।
इस हादसे में अमरेश, उनकी पुत्री शिवम और भतीजा अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अमरेश का आरोप है कि हादसे के बाद राम अवतार कोई मदद करने के बजाय बाइक लेकर भाग गया। उन्होंने राम अवतार पर लापरवाही से बाइक चलाने और टक्कर मारकर घायल देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। संवाद
--
बाइक फिसलने से तीन लोग घायल
भावलखेड़ा। हरदोई रोड पर कनेंग तिराहे के पास बाइक फिसलने से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
सेहरामऊ दक्षिणी निवासी मनजीत अपनी मां वीना मिश्रा और बहनोई पवन कुमार निवासी गांव कनिगमा खुर्द जनपद हरदोई के साथ बाइक से शहर की ओर से सेहरामऊ दक्षिणी जा रहा था। रास्ते में गांव कनेंग के पास बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। यहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। संवाद
--
बरेली मोड़ पर डिवाइडर पर चढ़ गई कार
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर शुक्रवार की रात संकेतक न बने होने के चलते एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही की हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्विनी कुमार ने कार सवारों को बाहर निकलवाकर वाहन को नीचे उतरवाया। कार शहर की ओर से जलालाबाद की ओर जा रही थी। उसमें तीन लोग सवार थे। करीब एक माह पूर्व डिवाइडर पर लगा संकेतक उखड़ गया था। संवाद
-- खुटार में स्टेयरिंग फेल होने से खाई में घुसी ट्रैक्टर ट्रॉली, कांवड़ यात्री घायल
खुटार। कांवड़ यात्रियों को ले जा रहा ट्रैक्टर ट्राॅली स्टेयरिंग फेल होने से खाई में घुस गई। खाई में ट्रैक्टर पलट जाने से एक कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव जटपुरा के 35 कांवड़ यात्री गांव के ही अखिलेश सिंह की ट्रैक्टर ट्रॉली से शुक्रवार को शारदा नदी से जल लेकर गोला के शिव मंदिर गए थे। जलाभिषेक करने के बाद कावंड़ यात्री शनिवार सुबह बजे गोला से वापस घर के लिए रवाना हुए। साढ़े सात बजे खुटार-गोला मार्ग पर बाइपास मोड़ के पास स्टेयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में घुस गई व ट्रैक्टर पलट गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। रचित सिंह को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन रचित को निजी अस्पताल ले गए हैं। संवाद

अशोक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : mathura