फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riding youth killed in collision with truck

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth killed in collision with truck
शाहजहांपुर। सरकारी तालाब से मजदूरी कर लौट रहे कांट थाना क्षेत्र के गांव इकनौरा निवासी विनोद (32) की बाइक में बरेली मोड़ के पास खाटू श्याम मंदिर के सामने ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। बहनोई उनीत व बुआ का बेटा प्रदीप जख्मी हो गए।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के भेदपुर में सरकारी तालाब बनाया जा रहा है। इसमें विनोद, उनका बहनोई उनीत निवासी सिसनई थाना सेहरामऊ दक्षिणी व बुआ का बेटा प्रदीप निवासी भूरखेड़ा थाना कांट भी काम कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद शाम करीब छह बजे बरेली मोड़ पर खाटू श्याम मंदिर के सामने रोड किनारे खड़े बाइक सवारों को पीछे से आए ट्रक ने साइड मार दी।
विज्ञापन

हादसे में विनोद गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टर ने विनोद को मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विनोद की पत्नी राजकुमारी की एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनका पांच साल का एक पुत्र अनमोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
कलान। कलान थाना क्षेत्र के गांव मरथरा में बृहस्पतिवार को अंगदलाल घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। तभी कलान- गड़ियाछवि मार्ग पर बेहटी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अंगदलाल के साथ ही पास में खड़ा राजेश भी घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में अंगदलाल की मौत हो गई है। कलान के प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed