फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riding youth dies, uncle and uncle injured in collision with pickup

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा-मामा घायल

Mon, 25 Mar 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, uncle and uncle injured in collision with pickup
मीरानपुर कटरा। बरसी कार्यक्रम से घर लौटते समय जलालाबाद मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव रियौना गौटिया निवासी अभिषेक यादव (20) की मौत हो गई। उनके चाचा और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि पिकअप में बाइक फंसने के बाद काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक जाम भी लग गया। रविवार को अभिषेक अपने चाचा रजिस्टर सिंह यादव के साथ बाइक से शनिवार को मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम छिकड़ापुर में मामा राजेश्वर सिंह यादव के घर आए थे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान नत्थू यादव की मां की बरसी पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे अभिषेक अपने मामा राजेश्वर सिंह यादव व चाचा रजिस्टर सिंह यादव को बाइक से लेकर मीरानपुर कटरा आ रहेे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालाबाद राज्यमार्ग पर फीलनगर गांव के सामने पिकअप से बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक का पिछला हिस्सा एवं पिकअप का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया।


पुलिस ने घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया। उनके मामा व चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed