फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bike rider bangle seller died due to pickup collision

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार चूड़ी विक्रेता की मौत

Sun, 09 Jul 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
bike rider bangle seller died due to pickup collision
मृतक सईद का फाइल फोटो
शाहजहांपुर। गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी सईद अहमद (40) की बाइक में शनिवार सुबह पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सईद की मौत हो गई। उनके चचिया ससुर इरफान व 12 साल की बेटी उजमा को चोटें आई हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सईद अहमद फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करते थे। उनकी पत्नी अफसाना के चाचा इरफान थाना सदर बाजार क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी में रहते थे। इरफान के घर कुछ दिन पहले सईद की बेटी उजमा आई थी। शुक्रवार सुबह सईद अपनी बेटी को ले जाने आए थे। एक रात रुकने के बाद शनिवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ चचिया ससुर इरफान भी थे।
विज्ञापन

कुनिया गांव के पास पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सईद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इरफान व उजमा घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भतीजे नबी ने बताया कि सईद की पांच बेटियां हैं। छह माह पहले ही उनके घर में पुत्र का जन्म हुआ था। सईद की मौत से पूरे परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- 38 में है।



हादसे में घायल पुवायां के युवक की मौत



- शुक्रवार को खुटार में बंडा रोड पर हुआ था हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी



खुटार। शुक्रवार को बंडा रोड पर बाइकों की टक्कर होने पर दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक बाइक सवार की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार को परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए हैं।



पुवायां के गांव बितौनी निवासी अशर्फीलाल खुटार में एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने घर से बाइक से बंडा होते हुए खुटार ईंट-भट्ठे पर आ रहा था। इस दौरान बंडा रोड पर लखीमपुर खीरी के निघासन निवासी अखिलेश और अशर्फीलाल की बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।



पुलिस ने दोनों घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में अशर्फी लाल की हालत में कुछ सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें लेकर बरेली जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अखिलेश की हालत भी गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए है।








इकलौता कमाने वाला था अशर्फीलाल


खुटार में हुए सड़क हादसे में मृतक अशर्फीलाल अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वह भट्ठे पर काम करके परिवार की गुजर बसर करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। मृतक अशर्फीलाल की पत्नी लाली, आठ वर्षीय पुत्र जीत कुमार, छह वर्षीय देव, चार वर्षीय विशाल और दो वर्षीय पुत्र देविका है।

मृतक सईद का फाइल फोटो

मृतक सईद का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed