{"_id":"67c5fc273869b8a6ef04e0fa","slug":"bike-hit-by-train-at-hulasnagara-crossing-former-soldier-saved-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-138810-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हुलासनगरा क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आई बाइक, पूर्व फौजी बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हुलासनगरा क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आई बाइक, पूर्व फौजी बचा
Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में क्षतिग्रस्त फौजी की बाइक। संवाद
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग की हुलासनगरा क्रासिंग पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार पूर्व फाैजी बाल-बाल बच गया। आरपीएफ बरेली की बिलपुर चौकी के प्रभारी ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हाईवे की हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद से वहां का रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद किया जा चुका है। इसके बावजूद सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से वहां पहुंचे हरदोई के पाली थानांतर्गत निजामपुर निवासी रिटायर्ड फौजी मोहिउद्दीन खां ने बंद रेलवे क्रॉसिंग से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक अप लाइन पर आई पाटलीपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे बिलपुर रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी नरवीर सिंह ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद