{"_id":"66c3b28f56ae41c4590a48c4","slug":"bike-falls-out-of-control-woman-going-to-tie-rakhi-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125252-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, राखी बांधने जा रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, राखी बांधने जा रही महिला की मौत
Tue, 20 Aug 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
कलान में हादसे के बाद पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक
कलान। रक्षाबंधन पर भाई के राखी बांधने जा रही गांव दारानगर के प्रेमबाबू की पत्नी सोमा (50) की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुकनपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
सोमवार को सोमा अपने बेटे अनूप के साथ मदनापुर के गांव बरुआ पेहना स्थित मायके जाने के लिए निकली थी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रुकनपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बताते हैं कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, यहां सीसी रोड खत्म होती है और डामर रोड की शुरुआत होती है। सीसी रोड के ऊंचे होने व डामर वाली सड़क नीची होने से अनूप बाइक से नियंत्रण खो बैठे। बाइक गिरने से सोमा सड़क पर गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अनूप को मामूली चोट आई हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। सोमा के पीछे तीन बेटे और चार बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।