{"_id":"65b973395d6e7e11e6022b4a","slug":"bike-collides-with-wall-former-sub-block-chiefs-son-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-112452-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दीवार से टकराई बाइक, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दीवार से टकराई बाइक, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख के बेटे की मौत
Wed, 31 Jan 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
धनसिंहपुर के गौरव वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार। घने कोहरे में बाइक दीवार से टकराने से सोमवार रात गांव धनसिंहपुर निवासी पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख के बेटे 40 वर्षीय गौरव वर्मा की मौत हो गई।
गौरव रात करीब साढ़े नौ बजे खुटार स्थित गैस एजेंसी से घर जा रहे थे। गांव महारानीगंज मोड़ के पास घने कोहरे में उनकी बाइक गुरमेज सिंह के फार्म हाउस की दीवार से टकरा गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर गुरमेज सिंह मौके पर पहुंचे। गौरव को गंभीर हालत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन गौरव को खुटार सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव की पत्नी प्रिया दिल्ली में किसी कंपनी में काम करती हैं। सूचना पर वह भी घर पहुंच गईं। गौरव की मौत से पत्नी प्रिया, पुत्री टिया, भाई विवेक वर्मा सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस से घायल को खुटार सीएचसी लाया गया था। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -
तमाम लोगों ने गौरव की मौत पर जताया दुख
गौरव के पिता स्व. शिवकुमार वर्मा खुटार के उप ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। गौरव की मौत के बाद विधायक चेतराम, खुटार के पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला, तिकुनियां व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा, गुरुसेवक सिंह गोल्डी ने दुख जताया।