फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with a bull; BA student dies, cousin has a narrow escape.

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराई बाइक, बीए के छात्र की मौत, ममेरा भाई बाल-बाल बचा

Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a bull; BA student dies, cousin has a narrow escape.
गांव जलालपुर की रामबेटी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
रोजा (शाहजहांपुर)। सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ी निवासी बीए के छात्र पारस यादव (24) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रोजा थाना क्षेत्र में अटसलिया ओवरब्रिज के पास बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा पारस का ममेरा भाई रोहित यादव हेलमेट पहने होने के कारण बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पारस यादव बीए का छात्र था। 12 सितंबर को उसकी मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मजीत सिंह डिग्री कॉलेज में बीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा थी। परीक्षा देने के लिए वह शुक्रवार शाम गांव सवलपुर निवासी अपने मामा के बेटे रोहित यादव के साथ बाइक से शाहजहांपुर की आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने फूफा के घर आ रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे अटसलिया ओवरब्रिज के पास अचानक हाईवे पर सांड़ सामने आ गया। बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर में पीछे बैठे पारस गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रोहित को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने पारस को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों में एक की मौत हो गई है। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
--
हाईवे पर घूम रहे पशु बन रहे जानलेवा
हाईवे और सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में सड़क पर बैठे पशु वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते। अचानक सामने पशु आने पर तेज रफ्तार वाहन को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि कई पशुपालक दूध निकालने के बाद पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे सड़कों और हाईवे पर घूमते रहते हैं। इससे वाहन चालकों के साथ ही बेजुबान पशुओं की जान भी खतरे में पड़ रही है।
-----------------------------------------
हादसे में घायल बुजुर्ग की बरेली के निजी अस्पताल में मौत



जैतीपुर। क्षेत्र के पिटरहाई गांव में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में घायल शाही गांव निवासी हरिश्चंद्र (70) की देर शाम बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।



परिजनों के अनुसार, हरिश्चंद्र साइकिल से पिटरहाई स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए बाइक सवार नीमडांडी गांव निवासी पंकज की मोटर साइकिल से हुई टक्कर से हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके छह बेटे हैं। पत्नी कोकिला बेसुध हो गई हैं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि बेटे दिनेश की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

----------------------------------------
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल महिला की बरेली ले जाते समय मौत



पुवायां। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में गंभीर घायल गांव जलालपुुर निवासी रामदास की पत्नी रामबेटी (55) की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई।



रामदास ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को उनकी पत्नी गांव के ही विपिन की बाइक पर बैठकर पुवायां से घर आ रहीं थीं। गांव भिलावा के पास एक चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए विपिन की बाइक में टक्कर मार दी थी। बाइक पर बैठीं रामबेटी की गिरकर मृत्यु हो गई।



पुलिस ने रामदास की ओर से ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रामबेटी के चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं। रामबेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि ट्रैक्टर और चालक को पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद

गांव जलालपुर की रामबेटी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

गांव जलालपुर की रामबेटी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed