{"_id":"68e3bb1b606ba4e06b0a6ca2","slug":"bhakiyus-protest-started-in-puwaiyan-due-to-non-resolution-of-problems-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-154425-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पुवायां में शुरू हुआ भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पुवायां में शुरू हुआ भाकियू का धरना
विज्ञापन
पुवायां के डाक बंगला परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
30 सितंबर को दिए गए ज्ञापन पर सुनवाई नहीं करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। भाकियू भानु गुट की ओर से दिए गए ज्ञापन में समस्याओं का समाधान नहीं करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने समस्याओं का समाधान होने पर ही धरना समाप्त करने की बात कही।
भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने 30 सितंबर को एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में बंडा के गांव रसूलपुर गढि़या में कार्यकर्ता की जमीन पर खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ों को गलत तरीके से चकरोड में दर्शाकर नीलाम कर दिए गए।
10 अक्तूबर को ज्ञापन देने के बाद भी किसी अधिकारी ने जांच और कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी। बंडा ब्लाॅक की एक ग्राम पंचायत में हुए मनरेगा के घोटाले की जांच कराकर कार्रवाई कराने, गांव सैदापुर में खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, गांव महमूदपुर सैंजनियां में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, इनायतपुर में सुखबीर एग्रो के पास हाईवे पर खड़े होने वाले वाहनों को हटवाने आदि समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
तहसील के अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान करना तो दूर जांच कराने की भी जरूरत नहीं समझी। इसीलिए उन लोगों को मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलने वाला है और जब तक अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कराएंगे तब तक धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर सतेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, प्रद्युम्न कुमार, रामजी शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।