फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhakimu's protest ends after talks with SDM and CO

Shahjahanpur News: एसडीएम, सीओ से वार्ता के बाद भाकिमयू का धरना प्रदर्शन समाप्त

Wed, 05 Nov 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bhakimu's protest ends after talks with SDM and CO
पुवायां में किसान नेताओं से बात करती एसडीएम। संवाद
पुवायां। एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक से वार्ता के बाद भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी का धरना प्रदर्शन 29वें दिन समाप्त हो गया। वार्ता में समस्याओं के जल्द निस्तारण पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर संगठन के कार्यकर्ता मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। संगठन के जिला प्रभारी रमाकांत यादव ने सुनवाई न होने पर चार नवंबर को राजीव चौक पर अधिकारियों का पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम और सीओ धरना स्थल पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के दौरान पुवायां और बंडा के थाना प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैकूलाल यादव, मंडल सचिव मोहम्मद शाकिर, श्यामवीर यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, सियाराम शर्मा, संतोष कुमार, उल्फत सिंह, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
--
बंडा के कई राइस मिलों में काटे जा रहे रुपये
धरना स्थल पर वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने बताया कि बंडा के कई राइस मिलों पर अब भी मुद्दत, करदा और सीडी के नाम पर रुपये काटे जा रहे हैं, जबकि डीएम ने आदेश दिया था कि कटौती करने वाले मिल मालिकों पर कार्रवाई होगी। किसानों ने एसडीएम को रुपये काटे जाने के साक्ष्य भी दिखाए। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

0000
डीएपी नहीं मिलने पर पुतला दहन करेंगे भाकियू कार्यकर्ता



खुटार। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि डीएपी नहीं मिलने के कारण सात नवंबर को अधिकारियाें का पुतला दहन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गेहूं की बोआई चल रही है। किसान डीएपी के लिए परेशान घूम रहा है। मामले की शिकायत करने पर एआर कोऑपरेटिव ने सही से बात नहीं की। डीएपी नहीं मिलने से बोआई पिछड़ रही है, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। डीएपी मिलने में दिक्कत जारी रही तो सात नंवबर को जिले भर में अधिकारियों का पुतला दहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed