{"_id":"57bc69d24f1c1b2926d4fa01","slug":"bhagwan-haldhar-worship-by-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने की भगवान हलधर की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने की भगवान हलधर की पूजा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
सुहागिनों ने की भगवान हलधर की पूजा
मंगलवार को भगवान बलदेव (हलधर) का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुहागिनों ने उपवास रखकर परंपरागत ढंग से पूजा अर्चना की, वहीं लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हलधर जयंती धूमधाम से मनाई गई।
हलषष्ठी पर सुहागिनें उपवास रखकर ढाक के पत्ते पर बिना जुते और बिना बोए गए अनाज और शाक का सेवन करती हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए महिलाओं ने सुबह व्रत रखकर विधिवत ढाक की पूजा की और पसाई के चावल, तालाबों के किनारे पैदा होने वाला नारी नामक शाक आदि खाकर हलधर का जन्मदिन मनाया और संतानों के लिए दीर्घायु की कामना की।
इधर, लाला तेलीबजरिया के शिव मंदिर में पुजारी सुरेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में बच्चों झांकी सजाकर भगवान हलधर का गुणगान किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। आयोजन में सुनीता पाठक, कांती पांडेय, रूपा, प्रेमवती, वर्षा शर्मा, सुधा, गायत्री सक्सेना, शिब्बो पाठक, नेहा मिश्रा आदि महिलाएं शामिल रहीं।