{"_id":"585ec2704f1c1bfd65e3a1ec","slug":"beepisim-vanished-by-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजिरी लगाकर गायब हो गई बीपीसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजिरी लगाकर गायब हो गई बीपीसीएम
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार के सरकारी अस्पताल में तैनात खंड सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीपीसीएम) गीता जायसी उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद गायब हो गई। जिस क्षेत्र में वह भ्रमण कार्यक्रम दिखाकर गई थी, वहां भी नहीं मिलीं। प्रभारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है। बताया जाता है कि गीता जायसी शुक्रवार को ही शनिवार की हाजिरी लगाकर कहीं चली गई थी। शनिवार को उन्होंने गांव रायपुर पटियात क्षेत्र में भ्रमण करना दर्शाया था। डब्लूएचओ के मॉनीटर इंद्रदेव दीक्षित क्षेत्र में पहुंचे तो वह नहीं मिली। मामला संज्ञान में आने पर पीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए गीता जायसी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर दी। साथ ही उन्हें दुबारा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पीएचसी प्रभारी ने इसकी जानकारी सीएमओ और डिप्टी सीएमओ को भी दे दी है। इस बाबत डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि गीता जायसी नियमित टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण दिवस पर बिना बताए शाहजहांपुर चली गईं और हेड काउंट फाइल भी अलमारी में बंद कर गईं, जिस कारण जिला मुख्यालय को डाटा भी नहीं भेजा जा सका। इस लापरवाही पर उनका एकदिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन