{"_id":"57f6a34b4f1c1bcd4e271789","slug":"because-of-drunken-youths-created-a-stir-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी युवक के कारण गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी युवक के कारण गांव में मचा हड़कंप
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात गांव टाह खुर्द कलां में एक शराबी युवक के कारण हड़कंप मच गया। बाद में युवक को उसके परिवार वाले ले गए।
गांव टाह खुर्द कलां के आसपास जंगली जानवर फसलें नष्ट कर देते हैं। इससे किसानों को रात में फसल की रखवाली करनी पड़ती है। गांव टाह के छम्मन मियां रात में धान की फसल देखने बाइक से जा रहे थे। रास्ते में एक युवक अचानक खेत से निकला और छम्मन मियां को धमकी देते हुए रुकने को कहा। बदमाश होने की आशंका में छम्मन मियां के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी।
सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने गांव जाने से मना कर दिया। पुलिस कर्मियों ने गांव वालों से कहा कि युवक को खुद थाने पर ले आएं। इस बीच युवक की तलाश करते हुए गांव गदिनिया के लोग भी टाह पहुंचे। युवक के परिवार वालों ने बताया कि युवक बेहद शराबी है और अक्सर घर से निकल जाता है, जिससे परिवार के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। परिवार के लोगों ने भी युवक को जमकर पीटा और घर ले गए। एसओ ने बताया कि गांव टाह में युवक के पकड़े जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।