{"_id":"68409b71826b4819ca0c3535","slug":"became-bike-thieves-to-gamble-three-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-145301-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जुआ खेलने के लिए बन गए बाइक चोर, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जुआ खेलने के लिए बन गए बाइक चोर, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ पुवायां में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
पुवायां। जुए की लत लगने और बड़ी रकम हारने के बाद नुकसान पूरा करने के लिए तीन युवक बाइक चोरी करने लगे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर छह बाइकें बरामद की हैं। बरामद बाइकें शाहजहांपुर और लखीमपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई हैं।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान के अनुसार, पुलिस ने तीन जून की रात पुवायां-शाहजहांपुर हाईवे पर भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की। इस बीच तीन बाइकों पर जा रहे युवकों को रोका गया तो वे भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
मूलरूप से पुवायां के गांव कलंदरगंज और वर्तमान में लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव भूड़ा खानपुर के पिंटू और विजयपाल, मोहम्मदी के ही गांव बऊआ के राजपाल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन लोगों को जुआ खेलने की लत है। जुए में रुपये हार जाने पर जुआ खेलने के लिए बाइकों की चोरी करने लगे थे।
विज्ञापन
अब तक छह बाइकें चोरी की थीं, लेकिन बेच नहीं पाए थे। आज तीनों लोग एक-एक बाइक लेकर बेचने निकले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुवायां के गांव गंगसरा के पास से तीन और बाइक बरामद कर ली गई हैं। बरामद बाइकें, गोला, सिंधौली, पुवायां और खुटार क्षेत्र से चोरी की गईं हैं। तीनों का चालान कर दिया गया है।
पुवायां थाने के पास से चोरी बाइक भी हुई बरामद
आरोपियों के पास से बरामद एक बाइक पुवायां थाने के पास से 27 मई को चोरी की गई थी। गांव जारमानो के सुखचैन सिंह ने 30 मई को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरी बाइक खुटार के गांव मुरादपुर में बैंक के पास से दस दिन पूर्व चोरी की गई थी। तीसरी बाइक सिंधौली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। तीन अन्य बाइकें लखीमपुर के गोला थाना क्षेत्र से चोरी की गई हैं। पुलिस गोला थाने से चोरी की गई बाइकों के बारे में जानकारी कर रही है।