फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beautification of Jhukhaiya pond begins after Bhoomi Pujan

Shahjahanpur News: भूमिपूजन के बाद झुखैया वाले तालाब का सुंदरीकरण शुरू

Fri, 15 Mar 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Jhukhaiya pond begins after Bhoomi Pujan
जलालाबाद। अमृत सरोवर योजना में चयनित मोहल्ला यूसुफजई में स्थित झुखैया वाले तालाब के सुंदरीकरण के लिए बृहस्पतिवार को भूमि पूजन कर कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएम योगी ने तालाब सहित प्रदेशीय योजनाओं में चयनित सभी तालाबों के सुंदरीकरण के कार्य का शुभारंभ लखनऊ से किया था। बृहस्पतिवार को चेयरमैन शकील अहमद व ईओ एचएन उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ करवाया। दो एकड़ से ज्यादा के रकबे वाले झुखैया तालाब का अमृत सरोवर योजना के तहत एक करोड़ 72 लाख 50 हजार रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। पहली किस्त के रूप में शासन से 27 लाख जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

ईओ एचएन उपाध्याय ने बताया कि तालाब की सफाई करवाने के बाद इसमें जाने वाले नाले के अलावा कई घरों के गंदे पानी को बंद कराकर उन्हें दूसरी जगह से निकालने की व्यवस्था की जाएगी। तालाब के पानी को साफ रखने के लिए पानी शोधन प्लांट लगेगा। तालाब के चारों ओर लोगों के घूमने-फिरने के लिए पाथ-वे, घास व बैठने के लिए बेंच आदि भी लगाईं जाएंगी। चारों तरफ लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। जगह-जगह सीढि़यां भी बनाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed