{"_id":"681bb802017939c509085e3f","slug":"beating-of-driver-and-conductor-of-bus-of-loni-depot-case-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143307-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोनी डिपो की बस के चालक-परिचालक से मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोनी डिपो की बस के चालक-परिचालक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 08 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बस्ती जिले की पोस्ट वेदीपुर के गांव लालपुर निवासी परिचालक कृष्णमणि ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि लोनी डिपो की बस को वे चार मई को गोरखपुर से कौशांबी लेकर गए थे। चालक रावेंद्र और गौरव बस चला रहे थे।
मैगलगंज में शराब के नशे में धुत एक यात्री बस में बैठ गया। टिकट के रुपये मांगने पर उसने विवाद किया। इसके बाद यात्रियों के दबाव में उसने टिकट तो बनवा लिया, लेकिन अपने साथियों को फोन कर बरेली मोड़ पर बुला लिया। उसके तीन साथियों ने चालक व परिचालक से मारपीट की। इस दौरान सीट पर रखा परिचालक का बैग लापता हो गया। इसमें टिकट मशीन, बिल, टिकट गड्डियां व अन्य कागज थे। उन्होंने बताया कि यात्रियों से प्राप्त किराये की धनराशि सुरक्षित है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद