फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Be prepared for the Assembly election worker '

‘विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता’

Fri, 15 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
"Be prepared for the Assembly election worker '
स्वागत - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के लगभग दस विकास खंडों का दौरा कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की आह्वान किया। इस दौरान भाजपाइयों और क्षेत्रीय जनता ने उन्हें सिर-आंखों पर बैठाया और फूल मालाएं पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया। कृष्णा राज के स्वागत में समर्थकों ने आतिशबाजी चलाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुवायां क्षेत्र से आधी रात के बाद अपने आवास लौटीं राज्यमंत्री ने सुबह अपने घर पर आने वालों से मुलाकात की। यहां पूर्व विधायक कोविद सिंह, सीए संजीव बंसल, पुष्पा देवी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मिठाई और बुकें लेकर उनका स्वागत करने को आए थे। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से अंशू राजानी, सुमन कश्यप, निवेदिता मिश्रा, किरन राजानी, सुलोचना राजारी, छोटी बिटिया, शकुंतला शर्मा आदि ने कृष्णा राज का स्वागत किया। सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कृष्णा राज ब्लाकों में जाने से पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाग प्रचारक दिनेश लवानियां, अनुज गुप्ता, अश्वनी कुमार मिश्र, अशर्फी सिंह आदि ने राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।  
विज्ञापन

निगोही। भाजपा सांसद कृष्णा राज के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार कस्बा में आगमन पर पार्टी समर्थकों ने पटाखों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। शुक्रवार सुबह से ही तैयारियां चल रहीं थीं। राज्यमंत्री कृष्णाराज का काफिला जैसे ही कमलेश वर्मा के दरवाजे पर पहुंचा उनके समर्थकों ने पटाखों की गूंज और नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर विवेक सिंह, अजीत सिंह, विश्वकर्मा प्रकाश, कमलेश वर्मा, रामरतन सोनी, श्यामनरायन मिश्र, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, शिवेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णाराज का नगर में कई स्थानाें पर स्वागत किया गया। उनका काफिला कोतवाली होता हुआ अंबेडकर मूर्ति बिरियागंज चौराहा, भक्सी तिराहा, बाईपास चौकी चौराहा, बहादुरगंज, होता हुआ पोटरगंज से गुजर कर किसान इंटर कालेज पहुंचा। पोटरगंज में पूर्व चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता के आवास पर एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम किसान इंटर कालेज में हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील बाबू गुप्ता व अरुण यादव चैनू ने चांदी का मुकुट पहना कर श्रीमती राज का अभिनंदन किया। नगर में केंद्रीय मंत्री के काफिले के प्रवेश करते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे नगर में अनेक स्थानाें पर जलभराव से होकर काफिले को निकलना पड़ा। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, आनंत सहाय, अजय पाल राठौर, बहोरन राठौर, प्रमोद यादव, गंगाराम मिश्र, शिव शर्मा, हेतराम गंगवार, सुनील गुप्ता, रामऔतार गुप्ता, अरूण रस्तोगी, हरीश गुप्ता, प्रभात सहाय सक्सेना, राहुल देव सागर आदि मौजूद रहे। 
खुदागंज। सांसद कृष्णा राज के केंद्रीय बनने के बाद प्रथम आगमन पर महिला बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णाराज ने अपने स्वागत समारोह के अवसर पर खुदागंज स्थित शहीद रोशन सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णाराज का फूलमालाओं से स्वागत किया। उनके स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र का वातावरण उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा। 
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह, इंजी. रोहित सिंह, कृपाशंकर रस्तोगी, श्यामा सिंह, किशनलाल गंगवार, रामकिशन अग्रवाल, अरुण मिश्रा, विजय विक्रम सिंह, सत्यपाल सिंह राठौर, उमेश सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रगुप्त ने की। 
जैतीपुर। सांसद कृष्णाराज के महिला एवं बाल विकास का केंद्रीय राज्यमंत्री बनाये जाने पर तथा उनके कस्बे में प्रथम आगमन पर श्रीपाल गुप्ता के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटीं। इस दौरान राजेश पांडेय, दाताराम, मुन्ना सिंह, अरवन सिंह, उमेश मिश्रा, प्रेमचंद मिश्रा, मदन पाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, दामोदर मिश्रा, रोहित मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा, अजीत मिश्रा, मचकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बंडा। बृहस्पतिवार रात नौ बजे खुटार रोड पर कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री कृष्णाराज की कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। इसके बाद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें लेकर मुख्य चौराहे पर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। भाजपा नेता नरबैल सिंह ने राज्यमंत्री को सरोपा भेंट किया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव बंडा निवासी राजेश सिंह चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। 
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कलक्टर दीक्षित, सर्वजीत वर्मा, नरबैल सिंह, संतोष कुमारी, राजकुमार रावत, राजवीर सिंह, धर्मवीर शर्मा, भूषणवीर सिंह, बृजेश अवस्थी, अनिल सिंह, महेश योगी, छोटे सिंह, रामनरेश, अजय शुक्ला, रविंद्र, हृदयेश शुक्ला, अवनीश पाठक, आलोक दुबे, शैलेश वैश्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

मीरानपुर कटरा। भारी बरसात के बीच अपने लोगों के बीच पहुंची केंद्रीय मंत्री श्रीमती राज को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। सबसे पहले उन्हें स्टेशन रोड स्थित श्री जय गुरु ब्रादर्स के स्वामी जयंती प्रसाद गुप्ता ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। साथ ही बाबा जयगुरु देव के अनुयाइयों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। यहां स्वागत करने वाले में पकंज गुप्ता, राजेश गुप्ता, महेश सिंह, ओमकार सिंह, मदनपाल, गौरी शंकर, शीतल गुप्ता, अनीता गुप्ता, सुधीर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इसके बाद भाजपा के विधानसभा प्रभारी अंशुल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपाइयों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके अलावा पार्टी के लोगों ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, कमल पांडे, लल्लूराम, विश्वनाथ, फिरंगी लाल, अजीत सक्सेना, मुन्ना लाल, राम आसरे, मुकेश शर्मा, अरविंद देवल, गुंजन गंगवार, कमलेश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed