फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Be careful in playing food and colors on Holi

होली पर खान-पान और रंग खेलने में सावधानी बरतने की जरूरत

Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Be careful in playing food and colors on Holi
डॉ.राजीव सिंह । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आप कब्ज, बदहजमी, एसिडिटी, एलर्जी, अस्थमा आदि से पहले से परेशान हैं तो त्योहर पर खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। साथ ही रंगों से थोड़ी दूरी बनाए रखना भी समझदारी होगी। डॉक्टरों की सलाह है कि पेट के रोगों से परेशान लोग तले हुए पकवान सोच-समझकर सीमित मात्रा मेें खाएं। इसी तरह श्वांस रोगों के मरीज पानी में घुलने वाले सिंथेटिक रंगों समेत हवा में उड़ने वाले अबीर-गुलाल जैसे सूखे रंगों से दूरी बनाए रखें तो उनकी सेहत के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन

होली पर शराब और मांसाहार से बनाएं दूरी
आयुर्वेदाचार्य डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के अनुसार ऋतु परिवर्तन के दौर में हम सभी जाड़े से गर्मी की ओर जा रहे हैं और ऐसे मौसम में सोंठ और गुड़ के भरावन से तैयार गुझिया सीने पर जमा कफ बाहर निकालने में मददगार होगी। होली पर लोग शराब से बचे रहें तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि नशे में भूख लगने पर ज्यादा खा लेने की दशा में हाजमा बिगड़ जाएगा। बदलते मौसम में नॉनवेज खाने से भी बचें और यदि मांसाहार अधिक कर लिया है तो नींबू और छाछ का सेवन राहत देगा।
विज्ञापन

सूखे रंगों की उड़ती धुंध से दूर रहें श्वांस के रोगी
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि पानी में घुलने वाले सिंथेटिक रंग त्वचा और आंखों के संपर्क में आने पर बर्निंग स्पॉट (जलने जैसे निशान) और कंजक्टिवाइटिस आदि कई बीमारियां दे सकते हैं। अबीर-गुलाल जैसे सूखे रंग भी रासायनिक विधि से बनाए जाने के कारण उनमें मिले केमिकल स्वास्थ्य को नुकसानदेह साबित होंगे। जैविक विधि से तैयार होने वाले जिन रंगों का प्रचार हर्बल कलर के तौर पर किया जा रहा है, उनमें शामिल फूलों का अंश एलर्जी के मरीजों को दिक्कत पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी।

डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed