फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police arrested four miscreants on charges of robbery in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: बरेली के बदमाशों ने की थी दो महिलाओं से लूट, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे चार आरोपी

Mon, 18 Sep 2023 03:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 03:06 PM IST
सार

पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये चारों बरेली के रहने वाले हैं। इन बदमाशों ने शाहजहांपुर में कारोबारी और प्रवक्ता की पत्नी से लूट की थी। 

विज्ञापन
Police arrested four miscreants on charges of robbery in Shahjahanpur
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में टाइल्स कारोबारी मृदुल कपूर और जीआईसी के प्रवक्ता राजीव अग्रवाल की पत्नी नमिता अग्रवाल से सोने की चेन और मोबाइल लूटने वाले बदमाश बरेली के थे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को दोनों वारदात का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


छह सितंबर को मृदुल कपूर से सदर थाने के नजदीक से तमंचे के बल पर सोने की चेन व दो मोबाइल लूट लिए गए थे। दो दिन बाद ही बाइक सवारों ने आठ सितंबर को अजीजगंज पुलिस चौकी के पीछे आवास विकास कॉलोनी निवासी जीआईसी के प्रवक्ता राजीव अग्रवाल की पत्नी नमिता अग्रवाल के गले से सोने की चेन व लॉकेट खींच लिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमानवीयता: जन्म के बाद नवजात बच्ची को अस्पताल के पास कूड़ेदान में फेंका, शव देख सन्न रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी प्रवक्ता की पत्नी की तहरीर को पुलिस दो दिन दबाए रही। दबाव बनाने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं कपूर परिवार कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का करीबी है। मंत्री ने भी पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।

मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी 

एसपी अशोक मीणा ने बताया कि नए ककरा पुल के आगे डैम की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान चार लोगों को दबोचा गया। उनकी पहचान बरेली जिले के रेहान उर्फ छंगा, सैयद मुशर्रफ उर्फ अमन अजमेरी, काशिफ अली निवासी मिर्धान थाना फरीदपुर व सिरोज निवासी ग्राम सेमलखेड़ा थाना बारादरी के रूप में हुई। 

पूछताछ में मुशर्रफ व सिरोज ने दोनों वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों के साथ काशिफ अली व रेहान भी लूटपाट करते थे। वे परिचित से रेसर बाइक मांगकर उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे और फिर वारदात को अंजाम देने के बाद फिर से सही नंबर प्लेट लगाकर लौटा देते थे। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed