{"_id":"68224f4a5db0a0a6a6005861","slug":"baraatis-were-chased-and-beaten-at-two-places-in-puwaiyan-five-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-143665-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में दो जगह बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में दो जगह बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पांच घायल
Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। कस्बे के गांव पकड़िया हकीम और गंगसरा में रविवार रात शादी समारोह में विवाद के बाद बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। एक मामले में तहरीर दी गई है। दूसरे में समझौता हो गया।
गांव पकड़िया मल्लहपुर निवासी एक युवक की शादी पड़ोस के गांव पकड़िया हकीम में तय हुई थी। रविवार रात बरात पकड़िया हकीम पहुंची। बरात में महिलाएं भी थीं। द्वारचार के बाद गांव के लोग वर पक्ष की ओर से आईं महिलाओं के फोटो खींचने लगे। इसको लेकर विवाद हो गया।
गांव के लोगों और बरातियों में मारपीट होने से चार बराती घायल हो गए। इस दौरान तमाम बराती पैदल ही भागकर अपने गांव चले गए। सूचना पर पुलिस रात में मौके पर पहुंची और घायल पकड़िया मल्हपुर निवासी अनिल कुमार, खुटार के गांव सराय निवासी रवि, विशाल, पीलीभीत के बिलसंडा निवासी रामसिंह को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विवाद के बाद वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। वधू पक्ष की सूचना पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद उनको थाने में ही रोक लिया। सोमवार दोपहर तक चली पंचायत के बाद तीन बजे शादी की रस्म पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई। इसके बाद थाने से घायल बरातियों को सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया है। कार्रवाई से इन्कार के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
उधर, गांव गंगसरा में शादी समारोह में किसी बात को लेकर बरातियों और गांव के लोगों के बीच मारपीट हो गई। पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव शिवनगरा गौंटिया के सुनील कुमार ने बताया कि 11 मई को उनके रिश्ते के भाई की बरात गंगसरा आई थी। वह भी बरात में आए थे। किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। उनसे कोई विवाद नहीं हुआ था। इसके बाद भी दो लोगों ने उनको पीट दिया।
सुनील ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने सुनील का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि पकड़िया हकीम वाले मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। गंगसरा के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।