फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bansi River Bridge in Old Stuff MLA seemingly stopped working

भैंसी नदी पुल में पुरानी सामग्री  लगने पर विधायक ने रूकवाया काम

Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bansi River Bridge in Old Stuff MLA seemingly stopped working
नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
पीडब्लूडी अधिकारियों से मांगा स्टीमेट, ठेकेदार के कर्मचारी को फटकार
विज्ञापन

 पुल से निकाले गए पुराने पटले फिर से लगाए जाने पर विधायक शकुंतला देवी ने पीडब्लूडी अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कार्रवाई कराई जाएगी।
गौरतलब है कि खुटार पुवायां मार्ग स्थित भैंसी नदी का पुल डेढ़ माह पूर्व टूट गया था। पुल की मरम्मत कराने के लिए शासन को स्टीमेट भेजा गया था। विधायक शकुंतला देवी ने बताया कि शासन ने पुल की मरम्मत के लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पीडब्लूडी ने पुल मरम्मत का ठेका देकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। 
विज्ञापन

शनिवार को विधायक पुवायां से ख्ुाटार जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने भैंसी पुल की मरम्मत कार्य की प्रगति देखी तो पुल में पुराने पटले डाले जाते मिले। विधायक ने बताया कि अभी तक पुल पर लकड़ी के 20 पटले फिक्स किए गए हैं, जिसमें से 14 पटले ऐसे हैं जो पुल से ही निकाले गए हैं। पुराने पटले डाला जाना सीधा सीधा घोटाला है। विधायक ने पीडब्लूडी के एई अजय प्रकाश से पुराने पटले डाले जाने पर गहरी नाराजगी जताई और मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी को भी कड़ी फटकार लगाते हुए मरम्मत कार्य रूकवा दिया। विधायक ने पीडब्लूडी अधिकारियों से पुल मरम्मत का स्टीमेट तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुल की मरम्मत का कार्य हो रहा है। मरम्मत में सारी सामग्री नई नहीं लगाई जा सकती है। मरम्मत के लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पुल को केवल तीन टन भार वाहनों के लिए ही बनाया जा रहा है। पुल निर्माण का स्टीमेट अलग से भेजा गया है। 
अजय प्रकाश, एई पीडब्लूडी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed