फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banda's father-son died in a road accident in Puranpur

बंडा केपिता-पुत्र की पूरनपुर में सड़क हादसे में मौत

Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Banda's father-son died in a road accident in Puranpur
बंडा (शाहजहांपुर)। पिता महेश मिश्रा (70) के साथ रिश्तेदारी में जा रहे गांव सड़िया निवासी सतीश मिश्रा (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल महेश मिश्रा को पीलीभीत रेफर किया गया, लेकिन उनकी भी रास्ते में मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सतीश मिश्रा अपनी बाइक से पिता को लेकर रिश्तेदारी में जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव पिपरिया दुलई में अपनी रिश्तेदारी को जा रहे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद बंडा-पूरनपुर मार्ग पर गांव गुलड़िया भूपसिंह के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल महेश मिश्रा को पूरनपुर सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने उनको पीलीभीत के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीलभीत ले जाते समय महेश मिश्रा ने भी दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार के लोग पूरनपुर के लिए रवाना हो गए। बलरामपुर पुलिस चौकी के प्रभारी श्यामाचरण ने बताया है कि हादसे में सतीश की मौके पर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सतीश के पिता की मौत हुई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पिता और पुत्र की मौत से गांव सड़िया में गम का माहौल है। सतीश की पत्नी शोभा देवी, पुत्री सरोज देवी, पुत्र दीपक, राज सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed