फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banda police tried to arrest the teenager, there was a scuffle with the lawyers

Shahjahanpur News: बंडा पुलिस ने किशोरी को पकड़ने का किया प्रयास, वकीलों से हुई नोकझोंक

Wed, 20 Aug 2025 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Banda police tried to arrest the teenager, there was a scuffle with the lawyers
पुवायां। मंगलवार शाम बंडा पुलिस ने लापता किशोरी को देखकर साथ ले जाने का प्रयास किया तो कुछ वकीलों से पुलिस की नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस किशोरी को बंडा ले गई।
विज्ञापन

बंडा के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दस अगस्त को उसकी 17 वर्षीय चचेरी बहन को गांव कंचनपुर का रामू कहीं ले गया है। बहन को लापता कराने में राजेश, सूरज, आशे, अर्जुन का भी हाथ है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी और उसे ले जाने वाला युवक पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

देर शाम पुलिस ने किशोरी को शाहजहांपुर रोड पर खड़ा देख दर्ज रिपोर्ट की जानकारी देते हुए थाने चलने के लिए कहा तो किशोरी और उसके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर कुछ वकील मौके पर पहुंचे और बताया कि किशोरी के बयान कोर्ट में हो चुके हैं, लड़की बालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा पुलिस से नोकझोंक होने पर सूचना पाकर पुवायां पुलिस भी मौके पर पहुंची और किशोरी को थाने ले आई। बाद में बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय भी पुवायां पहुंचे और वकीलों को जानकारी दी कि मामले में रिपोर्ट दर्ज है, किशोरी के मेडिकल और बयान के बाद कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वकील चले गए। पुलिस किशोरी को बंडा ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed