फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Badaun overall champion, Shahjahanpur victorious in junior boys category

Shahjahanpur News: बदायूं ओवरऑल चैंपियन, जूनियर बालक वर्ग में शाहजहांपुर विजयी

Fri, 18 Oct 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Badaun overall champion, Shahjahanpur victorious in junior boys category
हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा। संवाद
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में 68वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन जनपद बदायूं रहा। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में शाहजहांपुर ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


ओवरऑल चैंपियन के अलावा सब जूनियर बालक वर्ग में बरेली, बालिका वर्ग में बदायूं रहा। जूनियर बालक वर्ग में शाहजहांपुर, जूनियर बालिका वर्ग में बदायूं, सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में बदायूं के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत वर्ग में सब जूनियर वर्ग बालक में बरेली के मुनाजिर, बालिका में बदायूं की लक्ष्मी पाल, बालक जूनियर वर्ग में पीलीभीत के ताजीम खान, बालिका जूनियर में बरेली की अंजली व बदायूं की मुस्कान बदायूं विजेता रहीं। बालक सीनियर वर्ग में बदायूं के अर्जुन मौर्य, बालिका सीनियर वर्ग में शाहजहांपुर की गुनगुन, बरेली की अनुष्का कुमारी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने मंडल के सभी व्यायाम शिक्षकों को उपहार व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले समापन समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में आयोजक अनिल कुमार, सचिव कैप्टन राम कुमार, सह संयोजक अमीर सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य, धनवीर सिंह, मोहम्मद अयूब खां, अनुपमा मौर्य, शाइस्ता नसीम, पूनम रानी आदि का सहयोग रहा।

हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा। संवाद

हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed