फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Baba Dharmendra Giri went on a hunger strike to save Kundaria village from floods.

Shahjahanpur News: कुंडरिया गांव को बाढ़ से बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बाबा धर्मेन्द्र गिरि

Fri, 10 Oct 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Baba Dharmendra Giri went on a hunger strike to save Kundaria village from floods.
कलान के कुंडरिया गांव में अनशन पर बैठे बाबा धर्मेंद्र गिरि। स्रोत : जागरूक पाठक
कलान। गंगा-रामगंगा की कटरी में बसे कुंडरिया गांव को बाढ़ से बचाने सहित रोजमर्रा की अन्य समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बाबा धर्मेंद्र गिरि शुक्रवार को सुबह से नगर के बंशी वाले बाबा के मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में कई ग्रामीणों ने भी धरना दिया। बाबा दिन भर भूखे-प्यास बैठे रहे, लेकिन कोई अधिकारी उनका हाल लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कुंडरिया गांव हर साल मानसून के दौरान नदियां उफनाने पर बाढ़ की तबाही का सामना करता है। रास्ते कटने के साथ तमाम फसलें तबाह हो जाती हैं और बाद में ग्रामीणों को बीमारियों के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसीलिए ग्रामीण कई वर्ष से रामगंगा के किनारे कटान रोकने के लिए पक्की ठोकरें बनाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया जाता है, लेकिन बाढ़ उतरने के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

इसी के विरोध में बाबा धर्मेंद्र गिरि ने खुद को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए जनहित में भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्हाेंने कटान रोकने के लिए गांव के पास ठोकरें बनाए जाने के साथ ही रामगंगा के बोझी घाट पर पक्का पुल बनवाने की शासन-प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा का कहना है कि गांव के पास छुट्टा गोवंश घूमते रहते हैं, लेकिन गोशाला खाली रहती है। किसी प्रशासनिक अधिकारी के आने से पहले छुट्टा गोवंश को घेर कर गोशाला में कर दिया जाता है। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत कुंडरिया में कई आवास स्वीकृत हुए, लेकिन कई लोगों को आवास नहीं मिला। उन्हाेंने गांव में बरातघर बनाए जाने और सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed